फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   people demand to disolve cricket association executive

जिला किन्नौर क्रिकेट एसोसिएशन को भंग करके की उठी मांग

Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
people demand to disolve cricket association executive
​उपायुक्त किन्नौर को ज्ञापन सौंपते स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य।
रिकांगपिओ (किन्नौर)। क्रिकेट संघ जिला किन्नौर के पिछले बीस सालों से चुनाव नहीं होने पर जिले के युवाओं ने रोष जताया है। हैरानी इस बात की है कि संघ के चुनाव नहीं होने से कई सालों से पदाधिकारियों ने कब्जा जमा रखा है। इसके विरोध में सोमवार को जिले के 40 स्पोर्ट्स क्लबों के सदस्यों ने उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक को ज्ञापन सौंपकर जल्द से एसोसिएशन को भंग करके नई कार्यकारिणी केगठन की मांग उठाई है।
विज्ञापन

क्रिकेट कोच अमित नेगी ने बताया कि लोढ़ा कमेटी की गाइडलाइनों पर पूरे देश और हिमाचल प्रदेश मेें अमल किया जा रहा है जबकि जिला किन्नौर में इसका पालन नहीं हो रहा है। समिति की गाइडलाइन के तहत किक्रेट संघ में एक पदाधिकारी तीन साल से अधिक समय तक नहीं रह सकता। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि 40 कल्बों ने उन्हें शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें बताया गया है कि 20 सालों से किन्नौर क्रिकेट संघ के चुनाव नहीं हुए हैं। यह गंभीर विषय है। प्रशासन की ओर से जिला खेल अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि जल्द संघ के चुनाव करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed