फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People dance to the beats of traditional musical instruments in Chansu

Rampur Bushahar News: चांसू में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर झूमे लोग

Sat, 26 Oct 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
श्री याकेस मंदिर में अठारो पर्व में दिन भर चला नाटियों का दौर
विज्ञापन

शक्तियां अर्जित करने के लिए एक साल मंदिर में जाप में बैठते हैं देवता साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के चांसू गांव में अठारो पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व के उपलक्ष्य पर श्री याकेस नारायण मंदिर में ढोल नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण खूब झूमे। पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर ग्रामीणों ने कायंग (नाटी) डाली। पर्व के दूसरे दिन शनिवार सुबह मंदिर में करीब 8:30 में कैलाश पूजा हुई। उसके बाद देवता साहिब अपने अठारो में बैठे। मंदिर पहुंचने पर जाइयों का जोरदार स्वागत किया गया।

गौर हो कि बीते दिसंबर माह 2023 से अभी तक देवता साहिब अपनी शक्तियों को अर्जित करने, क्षेत्र की सुख शांति और जाइयों की समृद्धि के लिए मंदिर में जाप पर बैठे थे। इसके एक वर्ष पूरा होने पर अठारो पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व के लिए विशेषकर जाइयों को निमंत्रण भेजा जाता है। करीब 700 जाइयों का मंदिर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जाइयों को देवता साहिब की ओर से मंदिर में तीन समय का भोजन का प्रावधान किया गया है। मंदिर में दिन भर ग्रामीणों और जाइयों ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर नाटी (कायंग) का खूब दौर चलाया। आज जाइयाें की विदाई होगी। जाइयां अपनी इच्छानुसार देवता साहिब को भेंट देंगे। वहीं देवता सहित याकेस सभी जाइयों को स्मृति चिन्ह भेंटकर अपना आशीर्वाद देकर विदा करेंगे। देवता श्री याकेस नारायण के वरिष्ठ मोतमीन भगत राम नेगी, माथस ईश्वर सिंह नेगी, माथस अश्वनी नेगी, कायथ अभिषेक नेगी, कायथ बीरबल लोक्टस और कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि देवता साहिब एक वर्ष तक अपनी शक्तियां अर्जित करने के लिए जाप में बैठते हैं। एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर मंदिर परिसर में अठारो पर्व का आयोजन किया गया। पर्व में बाहरी क्षेत्रों में ब्याही बेटियों को विशेष रूप से बुलाया गया है। देवता साहिब ने सभी जाइयों का जोरदार स्वागत किया। मंदिर में दिन भर किन्नौरी कायंग (नाटी) का खूब दौर चला। आज पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed