फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   people brought cracker in rampur bazaar

रामपुर में लोगों ने जमकर की पटाखों की खरीद

Wed, 03 Nov 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
people brought cracker in rampur bazaar
people brought cracker in rampur bazaar
रामपुर बुशहर। रामपुर में दिवाली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार और बुधवार को लोगों ने घर के सजावटी सामान के अलावा पटाखों और आतिशबाजी की भी जमकर खरीदारी की। युवाओं और बच्चों में पटाखे खरीदने को लेकर काफी उत्साह रहा। स्थानीय प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए विभिन्न स्थान चयनित किए हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि बुधवार को दीपावली त्योहार के लिए रामपुर बाजार में लोगों की खासी भीड़ रही। लोगों ने मिठाइयों, कपड़ों, बर्तन और पटाखों की जमकर खरीदारी की। रामपुर में पटाखों की बिक्री के लिए चौधरी अड्डा स्थित लोक निर्माण विभाग के पार्क में स्थान सुनिश्चित किया गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले स्थानों और मुख्य बाजार में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाई है। लोगों ने चौधरी अड्डा पहुंचकर पटाखे, फूलझड़ियों, आतिशबाजी और स्काई शॉट खरीदे। दिवाली का पर्व रामपुर शहर में रौनक लेकर लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोनाकाल से सूना पड़ा बाजार दिवाली पर चकाचौंध हो गया है। दिवाली की खरीदारी कर रहे लोगों को देखकर लग रहा था, मानों शहर में मेला चल रहा हो। विभिन्न क्षेत्रों से रामपुर पहुंचे लोगों के चेहरे पर खुशी भी साफ झलक रही थी। पटाखों के विक्रेता शिव राम शर्मा ने बताया कि अब चीन से पटाखों की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्वदेश से निर्मित पटाखे ही बाजार में पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पटाखे पुराने किस्म के ही बिक रहे हैं। इसमें कोई नई वैरायटी नहीं आई है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 4 हजार रुपये तक के पटाखे और आतिशबाजी उपलब्ध है। एसडीएम रामपुर यादविंद्र पॉल ने बताया कि रामपुर क्षेत्र में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने स्थान चयनित किए हैं। पटाखों की बिक्री केवल खुले स्थानों पर ही होगी। रामपुर के लोनिवि पार्क, दत्तनगर और झाकड़ी के खुले स्थानों में ही पटाखे बेचे जा सकेंगे। उन्होंने उपमंडल के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed