फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People are troubled by the electricity problem in Nithar.

Rampur Bushahar News: नित्थर में बिजली की समस्या से लोग परेशान

Mon, 17 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
अघोषित कट और लो वोल्टेज से परेशानी, लोगों ने कहा-बोर्ड में जमा कर देंगे बिजली के उपकरण
विज्ञापन

बरसात से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर नहीं हो पाया दुरुस्त, उपभोक्ताओं में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)।
उप तहसील नित्थर में लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं। हालात ये हैं कि हवा के हल्के से झोंके से भी बिजली गुल हो जाती है। बिजली के अघोषित कट और लो वोल्टेज से भी लोग परेशान हैं। रोजाना घंटों बिजली गुल होने से विद्युत उपभोक्ताओं के अलावा विभिन्न कार्यालय और व्यापारी वर्ग परेशानी झेल रहे हैं। रोजाना सुबह से लेकर दिन में कई बार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। लोगों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो बिजली बोर्ड में बिजली के उपकरण जमा कर देंगे। खासकर, नित्थर और देहरा पंचायत के कई गांवों के ग्रामीण बिजली की समस्या से परेशान हैं। कई दिन से सुबह के समय बिजली गुल हो रही है, जिससे ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि सुबह बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना पड़ता है और ठंड के मौसम में बिना बिजली हीटर का उपयोग नहीं हो पाता है। दिन में कई बार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। ऐसे में लोकमित्र केंद्र, सरकारी कार्यालय, फर्नीचर बनाने वाले, टेलरिंग और अन्य दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीण दूर दराज के क्षेत्रों से अपने कार्यों को लेकर उप तहसील पहुंचते हैं, लेकिन यहां बिजली न होने से उनके कार्य पूरे नहीं हो पाते हैं। चेबड़ी और साथ लगते कई गांव बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में बरसात से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बोर्ड प्रबंधन दुरुस्त नहीं कर पाया है। इस कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। चेबड़ी गांव के ग्रामीण चंदपॉल शर्मा, हरीश ठाकुर, देशनंद शर्मा, संजीव शर्मा और दीप कुमार का कहना है कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर को स्थापित नहीं किया गया, तो ग्रामीण सभी बिजली के उपकरण हीटर, इंडक्शन बिजली बोर्ड नित्थर में जमा कर देंगे।

ट्रांसफार्मर को जल्द किया जाएगा इंस्टॉल

विद्युत बोर्ड नित्थर के सहायक अभियंता भूषण ठाकुर ने बताया कि ट्रांसफार्मर को जल्द इंस्टॉल कर दिया जाएगा। एक दो दिन में इसके टेंडर अवार्ड होने वाले हैं। क्षेत्र में चल रही विद्युत संबंधी समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed