फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People are troubled by encroachment in Rampur, Municipal Corporation and Administration are unable to find solution.

Rampur Bushahar News: रामपुर में अतिक्रमण से लोग परेशान, नप और प्रशासन नहीं निकल पा रहे समाधान

Sat, 06 Jul 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
डकालेढ़ से लेकर खनेरी तक करीब छह किलोमीटर एनएच और रामपुर मुख्य बाजार में अधिक अतिक्रमण
विज्ञापन

मुख्य मार्ग के दोनों ओर नियमों को रखा ताक पर, आठ फुट का मार्ग केवल 3-4 फुट ही रह गया

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के क्षेत्र इन दिनों अतिक्रमण की समस्या आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आफत बनती जा रही है। नगर परिषद के डकालेढ़ से लेकर खनेरी तक करीब छह किलोमीटर एनएच सहित रामपुर मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या ज्यादा है। रामपुर मुख्य बाजार में रोजाना चार जिलों शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी से लोग पहुंचते हैं। व्यावसायिक कार्यों सहित अन्य कार्यों को लेकर रोजाना हजारों लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन मुख्य बाजार समेत एनएच पांच में अतिक्रमण किया गया है। बाजार आने वाले लोगों को इससे परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। शहर में स्थित आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में हजारों छात्र और छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिन्हें अतिक्रमण से सबसे अधिक दिक्कतें पेश आती हैं।

गौरतलब है कि शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर नियमों को ताक पर रखकर अतिक्रमण किया गया है, जिसके चलते आठ फुट का मार्ग केवल 3-4 फुट तक ही बच गया है। दुकानदारों की दुकानों के आगे भी यही हाल है। कई दुकानदारों ने भी आधे से अधिक रास्ते पर अपना सामान सजा रखा है। यहां नियमों को ताक पर रखकर एनएच के किनारे अतिक्रमण किया गया है, जिसे हटाने में स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। क्षेत्र के लोगों रमेश राकेश, पंकज भूलनी, सीमा और कुलदीप सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। शहर में कोई घटना या अग्निकांड की घटना पेश आ जाए, तो उस पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों को शहर में पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


अतिक्रमण पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जल्द मौके पर जाकर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ चालान काटे जाएंगे।
-डाॅ. वरुण गुप्ता कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed