{"_id":"6937fcae8b5720b5c7095a9b","slug":"people-are-facing-the-problem-of-traffic-jam-in-nitharpeople-are-facing-the-problem-of-traffic-jam-in-nithar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-149721-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर में जाम की समस्या से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर में जाम की समस्या से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
लाडा की बैठक में प्रतिनिधियों ने पार्किंग निर्माण के लिए 50 लाख का बजट मांगा
पार्किंग बनने से जाम की समस्या से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर में कई साल से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। वर्तमान में समस्या विकराल हो रही है। सेब के सीजन में तो कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। समस्या के स्थायी समाधान को लेकर लाडा की बैठक में देहरा पंचायत की प्रधान सरोज बाला, नित्थर पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर और निरमंड के बीडीसी अध्यक्ष दलीप ठाकुर ने नित्थर में पार्किंग का प्रस्ताव रखा। इसके लिए अध्यक्ष लाडा सुंदर सिंह ठाकुर ने हामी भरी है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने 50 लाख रुपये के बजट की मांग रखी है। इसके अलावा लूहरी विद्युत परियोजना के प्रभावित छह पंचायतों को लाडा के अंतर्गत 27.66 करोड़ स्वीकृत करवाने के लिए पंचायतों के प्रतिनिधियों ने लाडा के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर का आभार जताया है। पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने कहा कि नित्थर में जाम की समस्या पेश आ रही है। पार्किंग बनने से जाम की दिक्कत कम हो सकती है। पार्किंग निर्माण के लिए अध्यक्ष लाडा ने हामी भरी है। कब तक इस पर अंतिम मोहर लगती है, इसका इंतजार नित्थर और देहरा पंचायत के ग्रामीण कर रहे हैं।