फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pensioners of Rampur and Reckong Peo units met and formulated a strategy

Rampur Bushahar News: परिवहन निगम के पेंशनरों का शोषण कर रही सरकार

Fri, 17 Apr 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pensioners of Rampur and Reckong Peo units met and formulated a strategy
रामपुर में आयोजित बैठक में मौजूद परिवहन निगम के पेंशनर। संवाद
चेताया, समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

रामपुर और रिकांगपिओ इकाई के पेंशनरों ने बैठक कर बनाई रणनीति
रामपुर में समस्याओं को लेकर पेंशनरों ने किया मंथन, आरएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके अधिकारों और लाभों से वंचित रखा जा रहा है। प्रदेश सरकार परिवहन पेंशनरों का शोषण कर रही है। पेंशनर लगातार अपनी मांगों को पूरा करने की सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश के पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। पेंशनरों ने चेताया है कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की इकाई रामपुर और रिकांगपिओ की मासिक बैठक रामपुर में हुई। अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने की। बैठक में दोनों इकाइयों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में पेंशनरों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से लंबित पेंशन, महंगाई भत्ते की बकाया राशि, चिकित्सा बिलों के भुगतान में हो रही देरी और अन्य वित्तीय देयों के शीघ्र निपटान की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। सदस्यों ने सरकार और संबंधित विभाग से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आगामी समय में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा। इसके अलावा पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि सरकार पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करेगी। इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनरों को कागजी कार्रवाई में पेश आ रही समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article