फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pensioner welfare organization expressed anger by holding a meeting

Rampur Bushahar News: परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर नहीं मिल रही पेंशन

Wed, 04 Jun 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pensioner welfare organization expressed anger by holding a meeting
हिमाचल पथ परिवहन निगम पेेंशनर कल्याण संगठन रोहडू इकाई की बैठक
पेेंशनर कल्याण संगठन ने बैठक कर जताया रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेेंशनर कल्याण संगठन रोहड़ू इकाई की बैठक बुधवार को प्रधान गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशन का समय पर भुगतान न करने और डीए का बकाया एरियर न देने पर रोष व्यक्त किया गया। संगठन के प्रधान गुलाब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की अनदेखी कर रही है। परिवहन मंत्री के ध्यान में मामला बार-बार लाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हर माह वेतन और पेंशन के लिए परिवहन निगम को 67 करोड़ रुपये की जरूरत होती है, लेकिन कभी भी सरकार की ओर से समुचित राशि जारी नहीं की जाती है। इस कारण पेंशन भुगतान में हर माह ही देरी हो रही है। सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर न तो पेंशन दी जा रही है और न ही अन्य लाभ। वर्षों से लंबित डीए का बकाया एरियर भी नहीं दिया जा रहा है। इससे सेवानिवृत्त कर्मियों में रोष है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 35 से 40 साल की सेवा देने के बाद अब अपने हकों के लिए न्यायालय की शरण में जाना पड़ रहा है। पिछले तीन वर्षों से लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान भी नहीं किया गया है। हिमाचल की जीवन रेखा कहलाने वाली पथ परिवहन निगम के 8500 पेंशनरों की सुध लेने वाला कोई भी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि वे पेंशनरों की समस्याओं का संज्ञान लेकर समाधान करें। बैठक में संगठन के उपप्रधान नागरू मल, नैन सुख, मोहन लाल, सुभाष, मोहन लाल शर्मा, गोपाल सिंह, भोपिंद्र सिंह, रणदीप रामलाल और सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed