फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Peas including apples are on the verge of rotting due to heavy rocking, Gardeners and tourists are getting upset due to stopping of wheels of vehicles on NH five in Chaura, Long queues of vehicles on both sides of the road

भारी भकरम चट्टानें दकरने से सेब सहित मटर सड़ने की कगार पर

Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Peas including apples are on the verge of rotting due to heavy rocking, Gardeners and tourists are getting upset due to stopping of wheels of vehicles on NH five in Chaura, Long queues of vehicles on both sides of the road
चौरा के पास एनएच-5 बंद होने से परेशान यात्री - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के चौरा पुल के पास अवरुद्ध राष्ट्रीय उच्चमार्ग पांच शुक्रवार को चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाया है। यातायात ठप होने से किन्नौर, काजा और स्पीति के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिले के सेब बागवानों के साथ-साथ किन्नौर, काजा व स्पीति के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए पहुंचे पर्यटकों की दुश्वारियां भी बरकरार हैं। सेब सहित मटर की फसल सड़ने की कगार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि राष्ट्रीय उच्चमार्ग को बहाल करने के लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण बीते चार दिनों से जद्दोजहद कर रहा है। ऊपरी पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों को ब्लास्ट कर मार्ग को बहाल करने में विभाग के हाथ-पांव फूल रहे हैं। पिछले करीब 72 घटों से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन राष्ट्रीय उच्चमार्ग को बहाल नहीं किया जा सका है। सुरक्षा की लिहाज से भी राष्ट्रीय उच्चमार्ग 5 का अधिक समय तक बंद रहना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। राष्ट्रीय उच्चमार्ग 5 पर चौरा और निगुलसरी की तरफ दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। चालक पिछले चार दिनों से राष्ट्रीय उच्चमार्ग के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जिले के लोग जान जोखिम में डालकर बाधित मार्ग पर सफर करने को मजबूर हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर अवरुद्ध हुए राष्ट्रीय उच्चमार्ग के खुलने तक फिलहाल निगम ट्रांसमिट सेवा जारी रखेगा, ताकि यात्रियों को कोई असुविधाएं न हों।
विज्ञापन

वहीं, नेशनल हाईवे प्राधिकरण के एक्सईएन केएल सुमन ने कहा कि बाधित एनएच को बहाल करने का कार्य जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द से जल्द राष्ट्रीय उच्च मार्ग को बहाल कर दिया जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बंद पड़े राष्ट्रीय उच्चमार्ग को जल्द बहाल करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि ऊपरी पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों को हटाने में समय लग रहा है। जल्द ही बाधित एनएच को बहाल कर यातायात सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed