फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pay the arrears amount soon: Balak Ram

एरियर राशि का भुगतान जल्द करें : बालक राम

Sat, 04 Jul 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pay the arrears amount soon: Balak Ram
सराहन में आयोजित बैठक में उपस्थित पेंशनर | स्त्रोत: संघ
सराहन में पेंशनरों ने समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की सराहन जोन इकाई की विशेष बैठक सराहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जोन अध्यक्ष बालक राम मुसाफिर ने की। इसमें संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम तथा शाहधार पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान मोहनलाल लैतरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में पेंशनरों की लंबित देय राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग सरकार से की गई। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित भुगतान के कारण पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक का संचालन महासचिव चेतराम ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष वीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चैन राम, सदीराम, कृष्णा देवी, रेसमू देवी, रामदास, माल सिंह नेगी, शाड़ू राम, पूर्ण चंद, सोहनलाल, वीर सिंह, रामपाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed