फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   pawen elected thoda sports association president

पवन को सौंपा ठोडा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का जिम्मा

Thu, 26 Aug 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
pawen elected thoda sports association president
हिमाचल की प्राचीन लोक क्रीड़ा ठोडा स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला शिमला इकाई के सदस्य - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल की प्राचीन लोक क्रीड़ा ठोडा स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला शिमला इकाई का गठन ठियोग में किया गया। ठोडा इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ललित ठाकुर की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें देहा के पवन चौहान को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मतियाना के विजय वर्मा को सचिव, धरेच के ओमप्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष, सीताराम चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। राकेश वर्मा, अंकुश, ललित चौहान, रोहित भंडारी, लोकेंद्र दमसेठ, यशवंत दमसेठ, अरुण, संजीव छिब्बर, बृजेश सिंह, अमन वर्मा और राहुल आजाद को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश ठोडा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित ठाकुर ने कहा कि अभी तक देश के 18 राज्य ठोडा फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य बन चुके हैं। हिमाचल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाने का जिम्मा भी इस बार दिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ठोडा हिमाचल की प्राचीन लोक क्रीड़ा है, जिसे शिमला और सिरमौर सहित कई जिलों में विशु मेलों और देव संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में खेला जाता है। इस अवसर पर प्रदेश सदस्य राजेंद्र वर्मा और चंदन जोगी के अलावा सिरमौर जिले के ओमवीर सिंह, सार सिंह और जगमोहन जग्गु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed