फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pawan's villagers are facing drinking water shortage

Rampur Bushahar News: पेयजल किल्लत से जूझ रहे पवाण के ग्रामीण

Sun, 25 May 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों में जल शक्ति विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर जताया रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा(रोहड़ू)। नेरवा तहसील की पवाण पंचायत के ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि पुरानी योजनाएं अधूरी छोड़कर नई योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। पंचायत के लिए 30 वर्ष पुरानी पेयजल योजना मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल हो रही है। इस पर विभाग का कोई ध्यान नहीं हैं। पवाण पंचायत की प्रधान गीता शर्मा ने बताया कि उनकी पंचायत के पांच वार्डों में जल संकट गहराया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग की लापरवाही के कारण उनकी पंचायत के सोबल, भाटगड़, शिरीण, बांदूर और पवाण गांवों के ग्रामीण पानी की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। पूरी पंचायत में 30 वर्ष पूर्व बनी 15 किलोमीटर लंबी हलाऊ पंचायत के पन्योली खान पेयजल स्रोत से जल आपूर्ति होती है। एक तो इस स्रोत में पानी की कमी हो गई है। ऊपर से विभाग ने इस योजना में पानी का इनटेक टैंक ही नहीं बनाया है और न ही विभाग ने कई वर्षों से इस योजना की मरम्मत करवाई है। योजना से जल आपूर्ति करने वाले पाइप कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वहीं, 15 वर्ष पूर्व जल शक्ति विभाग ने पवाण पंचायत के लिए टौंस नदी से उठाऊ पेयजल योजना बनानी शुरू की थी। इस योजना के तहत चार स्टेजों में पानी उठाने के लिए राइजिंग मेन पाइप लाइन, पंप हाउस, स्टोरज टैंक, फिल्टर बेड और स्टोरेज टैंक बनाए गए। इनके बन जाने के बाद विभाग ने इस योजना को बंद कर दिया और एक नई योजना पर कार्य आरंभ कर दिया। उसके बाद विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत साथ लगती पंचायत बौहर को भी शामिल कर बौहर-पवाण उठाऊ पेयजल योजना के तहत नई योजना पर कार्य शुरू करवा दिया। पुरानी स्कीम की राइजिंग मेन पाइप लाइन उखाड़कर नई स्कीम में लगा दी।
कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

पूर्व प्रधान सुख राम चौहान, पूर्व प्रधान केवल राम चौहान, पूर्व उप प्रधान साधु राम,नंबरदार जवाहर सिंह, जालम सिंह, संत राम शर्मा, शेर सिंह, फकीर चंद ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि वे जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों को आदेश दें और शीघ्र पेयजल किल्लत को दूर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में पेयजल किल्लत दूर नहीं हुई, तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रांसफर लगते ही योजना कर दिया जाएगा चालू
जल शक्ति विभाग नेरवा के सहायक अभियंता नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह योजना जल जीवन मिशन के तहत बन रही है। इस योजना के तहत फंडिंग की कमी के कारण पूरे प्रदेश में ठेकेदार कार्य करना बंद कर चुके हैं। फिर भी उन्होंने व्यक्तिगत प्रयासों से ठेकेदार से इसका अधिकांश कार्य पूरा करवा दिया है। पंप हाउस में बिजली का ट्रांसफर लगाने का कार्य आरंभ कर दिया है। ट्रांसफार्मर लगते ही इस योजना को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article