फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   patients underwent surgery at the eye surgery camp

Rampur Bushahar News: नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर में 96 मरीजों के हुए ऑपरेशन

Sun, 14 Jun 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
patients underwent surgery at the eye surgery camp
ठियोग में आयोजित नेत्र जांच शिविर में दौरान किए गए मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन। संवाद
शिविर में मरांडा से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रोहित गर्ग ने दी सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल ठियोग में चार दिवसीय नेत्र जांच एवं उपचार शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए। मरांडा अस्पताल से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रोहित गर्ग और उनकी टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं। ऑपरेशन करवा चुके मरीजों की अब सोमवार को जांच होगी और उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिए जाएंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ठियोग की ओर से सिविल अस्पताल ठियोग में निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। रविवार को शिविर में 96 मरीजों के सफल मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए। सभी मरीज सफेद मोतियाबिंद से पीड़ित थे। इन मरीजों के पालमपुर स्थित विवेकानंद रोटरी आई फाउंडेशन अस्पताल मरांडा से आए नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रोहित गर्ग और उनकी टीम ने ऑपरेशन किए। ऑपरेशन के बाद मरीजों को अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर से सटे रिकवरी रूम में निगरानी के लिए रखा गया है। चिकित्सकों की देखरेख में कुछ समय रखने के बाद मरीजों को अस्पताल की निचली मंजिल में शिफ्ट कर दिया गया। जिन मरीजों के घर आसपास के क्षेत्रों में थे, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय निर्देशों के साथ घर भेज दिया गया, जबकि दूरदराज क्षेत्रों से आए मरीजों और उनके परिजनों के लिए लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में निशुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सभी ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों की दोबारा जांच की जाएगी। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। संघ के प्रधान महेंद्र चंदेल ने बताया कि संघ हर वर्ष इस प्रकार के शिविर आयोजित करता आ रहा है। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, स्वयंसेवियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed