{"_id":"68bac2a79ec354cdaa08d0a6","slug":"patients-are-not-getting-medicines-in-ayush-wellness-center-kangal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-143135-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आयुष वेलनेस सेंटर कांगल में मरीजों को नहीं मिल रहीं दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आयुष वेलनेस सेंटर कांगल में मरीजों को नहीं मिल रहीं दवाइयां
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कांगल के आयुष वेलनेस सेंटर
लंबे समय से महंगे दामों पर बाजार से खरीदारी कर रहे मरीज
तीन पंचायतों के मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी
क्षेत्र के लोगों ने सरकार और विभाग से शीघ्र दवाइयां मुहैया करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन की कांगल पंचायत स्थित आयुष वेलनेस सेंटर (आयुर्वेदिक) में मरीजों को पर्याप्त दवाइयां नहीं मिल रही है। इस कारण मरीजों को महंगे दामों पर बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही है। तीन पंचायतों के हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आयुष वेलनेस सेंटर कांगल से मोगड़ा, कोटिघाट और जंजैली पंचायतों के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं, लेकिन बीते लंबे समय से सेंटर में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। सरकार और विभाग मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मरीजों को सेंटर की स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सेंटर पहुंच रहे मरीजों को मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। ललित कुमार, प्रेम राज, सुशील और सुरेखा सहित कई अन्य लोगों ने सरकार और आयुष विभाग से शीघ्र दवाइयां उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है ताकि मरीजों को घरद्वार सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक सुविधा प्रदान करने वाला यह एकमात्र सेंटर है, लेकिन दवाइयों के अभाव में यह आम जनमानस को पर्याप्त सुविधा देने में असमर्थ है। उधर, इस बारे में खंड चिकित्सा आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रोहिनी शर्मा का कहना है कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण संबंधित आयुष वेलनेस सेंटर में दवाइयों की सप्लाई नहीं जा पाई है। जल्द ही दवाइयों की सप्लाई भेज दी जाएगी ताकि आम जनमानस को किसी तरह की कोई असुविधा न हो।