फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pati-Basahara, Shikhardhar-Mahdi road will get budget: Nand Lal

पाटी-बसाहरा, शिखरधार-माहड़ी सड़क को मिलेगा बजट : नंद लाल

Sat, 06 May 2023 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 06 May 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
Pati-Basahara, Shikhardhar-Mahdi road will get budget: Nand Lal
गोपालपुर पंचायत में सराग मेले के समापन अवसर पर मौजूद विधायक नंद लाल और अन्य।
रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड की गोपालपुर पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय सराग मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मेले के समापन अवसर पर स्थानीय विधायक नंद लाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान उनकी पत्नी सत्या, एसडीएम निशांत तोमर और डीएसपी शिवानी महला विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मेला कमेटी के प्रधान कंवर रिपू दमन ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। गोपालपुर पंचायत में दत्त महाराज बसाहरा, महारुद्र गसो एवं सराग मेला मैदान कमेटी की ओर से आयोजित सराग मेले का शनिवार को समापन हुआ। विधायक नंद लाल ने पाटी से बसाहरा और शिखरधार से माहड़ी सड़क के लिए जल्द बजट का प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने गोपालपुर में सामुदायिक भवन बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। समापन अवसर पर मौजूद विभिन्न विभागाधिकारियों को लोगों की समस्याएं निपटाने के निर्देश दिए। मेले के समापन अवसर पर स्थानीय महिला मंडल, युवक मंडल और लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रजनीश बहल, एक्सईएन आईपीएच आरएस नेगी, विद्युत बोर्ड एक्सईएन कुक्कू शर्मा, मेला कमेटी उप प्रधान सुनील ठाकुर, सचिव ओम प्रकाश, तिलक राज शर्मा, प्रीतम ठाकुर, विनोद चौहान सहित जन प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed