{"_id":"6aa3fd9bf3f11001e0050050","slug":"party-workers-should-take-congresss-policies-to-the-masses-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169521-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : भंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : भंडारी
विज्ञापन
चलो पंचायत की ओर अभियान के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने युवाओं में भरा जोश। स्र
. चांगो और हांगो में किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष निगम भंडारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
. चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम के तहत संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर की ओर से जिले भर में विशेष अभियान चलो पंचायत की ओर के तहत कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं और ग्रामीणों के साथ बैठकें कर रहे हैं। चलो पंचायत की ओर अभियान के तहत शुक्रवार को चांगो और हांगो में युवा कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें हुईं। इन बैठकों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों, स्थानीय जनमुद्दों और पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की। बैठक में पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और युवा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान संगठन को एकजुट होकर मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, महासचिव दिनेश कुमार, पूह ब्लॉक अध्यक्ष तंजीन पालदेन, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष युवराज लोकटस सहित पूह ब्लॉक कांग्रेस के युवा मौजूद रहे।