फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Parking will soon be constructed near SDM office Rampur

Rampur Bushahar News: एसडीएम कार्यालय रामपुर के पास जल्द बनेगी पार्किंग

Fri, 17 Apr 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Parking will soon be constructed near SDM office Rampur
रामपुर में पार्किंग निर्माण स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह। संवाद
प्रस्तावित पार्किंग को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों के साथ किया स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

भौतिक स्थिति, उपलब्ध भूमि, यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों बारे अधिकारियों से की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर और ननखड़ी तहसील के उपमंडल मुख्यालय रामपुर स्थित एसडीएम कार्यालय के पास जल्द ही पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पार्किंग बनने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को उपमंडल मुख्यालय में पार्किंग की सुविधा मिलेगी। जाम और ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे रामपुर कस्बे में इस पार्किंग के बनने से काफी राहत पहुंचेगी। शुक्रवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने विभागों के अधिकारियों के साथ पार्किंग निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पार्किंग निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के पास प्रस्तावित पार्किंग को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल की भौतिक स्थिति, उपलब्ध भूमि, यातायात दबाव और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की संभावनाओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (एनएचएआई और बीएंडआर) और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थल के तकनीकी पहलुओं जैसे मार्ग, भूमि की उपयुक्तता, जल निकासी व्यवस्था, पार्किंग क्षमता और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विकल्पों पर सुझाव दिए। साथ ही एसडीएम कार्यालय के आसपास वर्तमान में उत्पन्न पार्किंग समस्या और यातायात अव्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते यातायात और लोगों की आवाजाही को देखते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था अत्यंत आवश्यक हो गई है। प्रस्तावित पार्किंग से आम जनता को सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि इस संबंध में आवश्यक सभी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। एसडीएम कार्यालय रामपुर शहर के मध्य में स्थित है। यहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अभी तक यहां पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में यह पार्किंग जल्द सिरे चढ़ती है, तो शहरवासियों समेत दूरदराज के क्षेत्रों से एसडीएम कार्यालय, राजस्व कार्य सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंचने वाले लोगों को वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी। उन्हें पूर्व की भांति पार्किंग की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article