फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Parking starts in Reckong Peo, relief to drivers

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में पार्किंग शुरू, वाहन चालकों को राहत

Wed, 23 Oct 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतिदिन 30 रुपये में मिल रही पार्किंग की सुविधा, 200 वाहनों को पार्क करने की है क्षमता, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में पार्किंग का निर्माण हो चुका है और वाहन चालकों को वाहन पार्क करने की सुविधा भी मिलनी शुरू हो गई है। इससे वाहन चालकों को गाड़ियां पार्क करने की समस्या से बड़ी राहत मिली है, वहीं लोगों को रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिली है। खरीदारी करने रिकांगपिओ आने वाले लोगों को भी गाड़ी के चालान कटने से छुटकारा मिला है। रिकांगपिओ बाजार में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण पहले रोजाना खरीदारी करने आ रहे लोगों को खरीदारी के साथ बड़े -बड़े चालान भरने पड़ रहे थे, लेकिन अब रिकांगपिओ में 30 रुपये प्रति दिन में पार्किंग की सुविधा मिल रही है। रिकांगपिओ में पार्किंग का कार्य पूर्ण न होने से पहले वाहन चालक खरीदारी करने के लिए मुख्य बाजार में ही वाहन पार्क कर देते थे। ऐसे में रोजाना चालान कटने से परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा मुख्य बाजार में जाम लगने के साथ-साथ लोगों को आवाजाही करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब पार्किंग बनने से वाहन चालकों को चालान से छुटकारा मिला है और बिना चिंता किए आसानी से खरीदारी भी कर सकते हैं।


पहले पार्किंग का टेंडर किसी अन्य को दिया गया था, लेकिन टेंडर वापस लेने के बाद साडा की ओर से पार्किंग को देखा जा रहा है। इसमें प्रतिदिन 30 रुपये शुल्क रखा गया है। रिकांगपिओ मुख्य बाजार में पार्किंग बन जाने से लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं। वाहन चालकों को चालान से छुटकारा मिल गया है। पहले पार्किंग की सुविधा न होने के चलते बाजार में जाम लग जाता था। लोगों को आवाजाही और खरीदारी करने में भी परेशानी होती थी, लेकिन अब समस्या का समाधान हो गया है। - डॉ. शशांक गुप्ता, एसडीएम कल्पा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article