फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   parking

पर्यटन स्थल सांगला में जल्द मिलेगी जाम से निजात

Sun, 19 Jul 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर अपनी प्राकृतिक छटा के लिए मशहूर सांगला वैली में जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। दशकों से पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हजारों लोगों और देश-विदेश से पहुंचने वाले सैलानियों को जल्द ही पार्किंग का लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों की पिछले कई वर्षो से चली आ रही पार्किंग की समस्या जल्द हल होगी। सांगला बाजार में लोक निर्माण विभाग ने पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से यहां दो मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पार्किंग का निर्माण कार्य नौ माह में पूरा करने का विभाग ने लक्ष्य रखा है। व्यापार मंडल सांगला अध्यक्ष चंद्रशेखर नेगी, उपाध्यक्ष शिवकुमार नेगी, प्रधान चांसू सनम पालमो नेगी, प्रधान रक्षम सुनीला नेगी, उपप्रधान छितकुल अरविंद नेगी, उपप्रधान बटसेरी गोर्वधन सिंह नेगी, उपप्रधान सांगला भूपेश नेगी, विद्यासागर नेगी, प्रमोद नेगी, रितेश नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, देवी दास नेगी, सुरजीत नेगी, अरुण कुमार नेगी, सांभा दोर्जे नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सांगला के एसडीओ राकेश चंद्र नेगी ने कहा कि विभाग करीब 9 माह की अवधि में दो मंजिला पार्किंग का निर्माण करेगा। संबंधित ठेकेदार को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed