फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Parking is dilapidated in Sangla, Kinnaur, Reckong Peo, Sangla.

Rampur Bushahar News: तालाब में तबदील हुई पर्यटन स्थल सांगला की पार्किंग

Mon, 16 Sep 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों की लागत से तैयार पार्किंग में पानी की नहीं हो रही निकासी
विज्ञापन


वैली के लोगों सहित पर्यटकों को नहीं मिल रही पार्किंग की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में करोड़ों की लागत से पार्किंग का निर्माण तो किया, लेकिन वैली के लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन दिनों यह पार्किंग तालाब में तबदील हो गई है। पार्किंग में पानी की निकासी की सुविधा न होने से यहां वाहन पार्क नहीं हो पा रहे हैं, वहीं कला मंच के कारण बहुमंजिला भवन में केवल एक ही मंजिल में पार्किंग चल रही है। ऐसे में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी लोग पार्किंग के लाभ से वंचित है।
गौर हो कि पर्यटन स्थल सांगला में वर्ष 2020 में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ था। वर्ष 2022 अक्तूबर माह में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पार्किंग का शुभारंभ किया था। दो मंजिला भवन के धरातल में ही पार्किंग चल रही है, जिसमें करीब 26 वाहनों को पार्क करने की सुविधा है। इन दिनों वैली में बारिशें हो रही हैं। इस कारण पार्किंग भवन के धरातल में पानी ही पानी भर गया है। तालाब बनी पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने की लोगों को सुविधा नहीं मिल रही। वहीं, भवन की ऊपरी मंजिल में कला मंच का स्टेज बना है। इस कारण यहां वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

हैरानी का विषय है कि अब तक यह पार्किंग लोक निर्माण विभाग के पास ही है, जबकि स्थानीय पंचायत जिला प्रशासन से इस पार्किंग को पंचायत के अधीन करने की मांग कर रही है। हालांकि, जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की यह मांग अब तक ठंडे बस्ते में पड़ी है। वैली में पर्यटन के द़ृष्टिगत रोजाना सैकड़ों वाहन पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग की उचित सुविधा न होने के कारण सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों को पार्क किया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की निकासी का हो प्रावधान

पंचायत सांगला के प्रधान देवसांकी नेगी, उप प्रधान लोकेश नेगी, वार्ड सदस्य कमलेश नेगी, ओमकृष्ण नेगी, उपेंद्र नेगी ने कहा कि पार्किंग की समस्या को लेकर उपायुक्त के समक्ष उठाया गया है। प्रशासन से पार्किंग को पंचायत के अधीन करने की मांग उठाई गई है। उन्होंने पार्किंग में पानी की निकासी का उचित प्रावधान कर लोगों को राहत देने की मांग की है।

लोग सड़क किनारे पार्क कर रहे वाहन
व्यापार मंडल अध्यक्ष सांगला भूपेश नेगी और उपाध्यक्ष किशोरी नेगी ने कहा कि पार्किंग की उचित सुविधा न होने से स्थानीय व्यापारियों सहित देश-विदेश से यहां आने वाले पर्यटकों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पार्किंग की सुविधा न होने से मजबूरन सड़क किनारे वाहन पार्क करने पड़ रहे हैं।



निकासी की सही सुविधा न होने से समस्या पेश आ रही है। कला मंच के स्टेज के कारण वाहनों को पार्क करने की सुविधा नहीं है। विभाग निकासी सुविधा के लिए जल्द ही प्राक्कलन तैयार करेगा। -- हितेश ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग सांगला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed