फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Parking and multipurpose complex to be built in Khopdi

Rampur Bushahar News: खोपड़ी में बनेगी पार्किंग और बहुउद्देशीय परिसर, कर्मियों का बढ़ेगा वेतन

Tue, 07 Apr 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Parking and multipurpose complex to be built in Khopdi
रामपुर में सहकारी सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुदाम राम मेहता सदस्यों और कर्मचारियों को संबोधित कर
. सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित रामपुर के अध्यक्ष बने सुदामा राम
विज्ञापन

. केडी आजाद उपाध्यक्ष, बीर सिंह, रत्न दास और भाग राम को निदेशक किया नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
द रामपुर तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित शहर के वार्ड नंबर-पांच खोपड़ी में कार पार्किंग और बहुउद्देशीय परिसर का निर्माण करेगा। लंबे समय से चली आ रही इस योजना को जल्द पूरा किया जाएगा। साथ ही संघ अपने कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाएगा। यह बात रामपुर में बैठक के दौरान संघ सीमित के नवनियुक्त अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कही। सुदामा राम मेहता ने कहा कि समूचे निदेशक मंडल को साथ में लेकर संघ सीमित के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। द रामपुर तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के निदेशक मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सभी सदस्यों ने इस निदेशक मंडल में सर्वसम्मति से सुदामा राम मेहता को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। इसमें केडी आजाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बीर सिंह कपूर, रत्न दास कश्यप और भाग राम हस्टा को निदेशक नियुक्त किया है, जबकि दो जोन अभी खाली हैं। नव नियुक्त पदाधिकारियों के लिए मंगलवार को रामपुर स्थित संघ सीमित के कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। संघ सीमित के पूर्व पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नए निदेशक मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत किया। कर्मचारियों ने टोपी और मफलर भेंट कर उनका सम्मान बढ़ाया। उपाध्यक्ष केडी आजाद ने कहा कि लंबे समय से विपणन संघ सीमित रामपुर में कार्य कर रहा है। कई कार्य ऐसे हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वर्षों से योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खोपड़ी स्थित संघ सीमित की करीब एक बीघा भूमि है, जहां कार पार्किंग और बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा संघ सीमित के कर्मचारियों के वेतन में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन में जल्द बढ़ोतरी मिल पाएगी ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों से न जूझना पड़े। इसके अलावा संघ के रामपुर स्थित भवन की ऊपरी मंजिल में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा ताकि बैठकों और समारोह के दौरान बैठने और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके। नव नियुक्त अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी, खोपड़ी स्थित भूमि पर कार पार्किंग, बहुउद्देश्यीय परिसर निर्माण और रामपुर स्थित भवन पर सामुदायिक भवन जैसे कार्यों को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा। निदेशक मंडल के सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सभी पदाधिकारी और सदस्यों के साथ मिलकर संघ सीमित को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर निदेशक मंडल के सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर सेवानिवृत्त निरीक्षक सहकारी सभाएं रेवा राम नेगी, चित्र भानू शर्मा, कृष्ण शर्मा, शंकर लाल, निरीक्षक सहकारी सभाएं सुमित शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, अमर सिंह अष्टू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed