{"_id":"6244acf4c0952c76803ad3fc","slug":"park-worth-35-lakh-made-dumping-site-in-hatkoti-temple-now-60-lakh-rupees-to-spend-on-beautification-in-rohru-rampur-hp-news-sml404176826","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क निर्माण पर 35 लाख खर्च करने के ग्यारह साल बाद पर्यटन विभाग ने बनाई डंपिंग साईट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क निर्माण पर 35 लाख खर्च करने के ग्यारह साल बाद पर्यटन विभाग ने बनाई डंपिंग साईट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू़। हाटकोटी के दुर्गा माता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के कार्य में विभाग की लापरवाही को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालत यह है कि पहले पार्क के निर्माण के लिए करीब 35 लाख रुपये की राशि खर्च की गई थी, उसे पर्यटन विभाग ने डंपिंग साइट बना दिया।
हैरानी इस बात की है कि अब दोबारा यहां पार्क बनाने के लिए करीब 60 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी चल रही है। इससे सौंदर्यीकरण के लिए मंजूर करोड़ों रुपये के बजट को गलत तरीके से खर्च करने के आरोप लग रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस पार्क को डिजाइन करने के लिए लोनिवि के मुख्य वास्तुकार एनके नेगी और वास्तुकार लैंडस्केपिंग नंदलाल ने कई दिनों तक मेहनत की थी। इसके बाद पार्क के निर्माण करीब पैंतीस लाख रुपए की राशि खर्च की गई।
विज्ञापन
तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने इसका उद्घाटन किया। मगर इसके बाद पार्क के बीच में बने गड्ढों को समतल करने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। आरोप है कि इसकी आड़ में पर्यटन विभाग ने पूरे पार्क को ठेकेदार से पार्किंग की डंपिंग साइट बनवा दिया।
इससे पार्क में बने रास्ते पूरी तरह दब चुके हैं और उनको बनाने के लिए दोबारा लाखों खर्च करने की तैयारी है। तकनीकी विशेषज्ञ बताते हैं कि पार्क को समतल करने के लिए बाहर से मलबे की जरूरत नहीं थी। पार्क के भीतर की ऊंची जगह से मलबा निकालपर गड्ढों में भर की समतल किया जा सकता था। इससे पार्क के रास्ते और अन्य डिजाइन खराब नहीं होने थे। न ही उस पर दोबारा खर्च करने की जरूरत थी। मगर विभाग की लापरवाही के कारण लाखों रुपये के बजट की बर्बादी हुई तो अब फिर से लाखों की राशि खर्च की जा रही है।
पर्यटन विभाग के एक्सईएन परमजीत कनौरिया ने बताया कि पार्क को समतल करने के लिए स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा ने निर्माण शुरू करते समय निर्देश जारी किए थे। इसको देखते हुए ठेकेदार से यहां पर पर मलबा डलवाया गया है। उन्होंने कहा अब दोबारा उस पार्क को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है।