फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Panvi and Recongpeo Champion in cricket

क्रिकेट बॉयज में पानवीं और गर्ल्स में व्हील्स रिकांगपिओ की टीम ने मारी बाजी

Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Panvi and Recongpeo Champion in cricket
धारगौरा में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि व अन्य। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में पढ़ रहे तरुण किन्नौर एसोसिएशन के छात्रों ने 15 दिवसीय ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई। इसमें जिले के विभिन्न कॉलेजों की 40 टीमों में भाग लिया। गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें पांच महिला टीमों ने भाग लिया। ब्वॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शोताधारी ब्वॉयज पानवीं और डीसीसी तरांडा के बीच हुआ। इसमें पानवीं ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पीजी कॉलेज रामपुर और व्हील्स गर्ल्स रिकांगपिओ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गर्ल्स व्हील्स रिकांगपिओं ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। ब्वॉयज की विजेता टीम को 25 हजार, उप विजेता टीम को 11,500 रुपये और गर्ल्स की विजेता टीम को 2000 और उप विजेता टीम को 1000 रुपये नकद इनाम दिया गया। ट्रॉफी आगामी तोशिम कार्यक्रम में दी जाएगी।
विज्ञापन

तरुण किन्नौर एसोसिएशन रामपुर के खेल सचिव आशीष नेगी ने बताया कि बेहतरीन बल्लेबाज का खिताब डीसीसी तरांडा सिद्धार्थ नेगी, मैन ऑफ दी सीरीज सूर्य होमगटो रमनी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज लकी पंचर पानवीं, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर अनिकेत नेगी, सर्वश्रेष्ठ क्ष्ज्ञेत्ररक्षक राहुल नेगी और बेस्ट कैच का खिताब अंकुश नेगी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर मुख्यातिथि पूर्व प्रधान शेर सिंह नेगी और कल्पा गांव के पूर्व प्रधान प्रवीन नेगी थे। विशेष अतिथि बालकृष्ण, हरीश कृष्ण नेगी, राजन नेगी, प्रदीप कुमार नेगी, विजयनेगी, अनूप नेगी और जय विकास थे। प्रतियोगिता का सफल आयोजन के लिए मुख्यातिथि ने एक लाख रुपये दिए।। इस मौके पर तरुण किन्नौर छात्र संघ रामपुर के प्रधान दीपक नेगी लमापांग आदि मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed