फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Panchayat should provide financial assistance for construction of cowshed

Rampur Bushahar News: गोसदन के निर्माण के लिए पंचायत उपलब्ध करवाए आर्थिक सहायता

Thu, 25 Dec 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Panchayat should provide financial assistance for construction of cowshed
चौपाल में गो संरक्षण को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम। स्रोत: डीपीआरओ
चौपाल के एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
उपमंडल चौपाल के गोसदन धबास, पुलबाहल, चौपाल के संचालकों और अधिकारियों की बैठक एसडीएम हेमचंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गो सदन धवास के प्रतिनिधि ने अवगत करवाया कि उनका गोसदन वर्ष 2014 से चल रहा है। पशुओं रखने के लिए अतिरिक्त गोशाला बनाना जरूरी है। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी चौपाल को उचित आर्थिक सहायता पंचायत के माध्यम से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर ने आश्वासन दिया कि गोसदन के लिए पंचायत के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। गोसदन प्रतिनिधियों को परामर्श दिया गया कि इस बारे में खंड विकास अधिकारी चौपाल से अलग से संपर्क करें। गोसदन संचालक को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में यह सुनिश्चित किया जाए कि हामल परगना के किसी भी क्षेत्र में कोई भी लावारिस पशु खुले में न रहे। पशुपालन विभाग टैगिंग, पशु के उपचार और पहचान के लिए गोसदन को पूरा सहयोग दें। गोसदन चौपाल के प्रतिनिधि ने अवगत करवाया कि उनका गोसदन वर्ष 2018 से चल रहा है। गोसदन के पास कोई भूमि नहीं है। सदन के नाम भूमि हस्तांतरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अज्ञात लोग रात को गोशाला के पास पशु छोड़ देते हैं। एसडीएम हेम चंद वर्मा ने चौपाल के डीएसपी को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग की ओर से स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऐसे लोगों पर नजर रखी जाए। गोसदन पुलबाहल के प्रतिनिधि ने अवगत करवाया कि उनका गोसदन वर्ष 2023 से चल रहा है। गोसदन के पास कोई भूमि नहीं है, अपितु एक बीघा भूमि सदन ने लीज पर ले रखी है। अध्यक्ष ने सदन संचालकों को निर्देश दिए कि बिना टैग के पशुओं को पशुपालन विभाग से समन्वय स्थापित करके टैग लगवाए जाए। मवेशी को छोड़ने वाले पशु मालिक का पता चले, तो सूचना पशुपालन विभाग और स्थानीय पुलिस को दें। एसडीएम हेम चंद वर्मा ने पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि कर्मचारियों के माध्यम और वार्ड सदस्य के सहयोग से पशुओं की टैगिंग और गणना सुनिश्चित करें। पशु के क्रय-विक्रय भी पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्य, नबंरदार के माध्यम से करवाना सुनिश्चित करवाएं। पशुपालन विभाग, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पशु उपमंडल चौपाल में सड़कों पर नहीं रहना चाहिए। इस अवसर पर डीएसपी सुशांत शर्मा, खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर, तहसीलदार रोहित जाल्टा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed