फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Panchayat representatives conducted an awareness campaign in the Panchayat area

Rampur Bushahar News: रचोली में खुले में कचरा ठिकाने लगाया तो होगी कानूनी कार्रवाई

Thu, 13 Aug 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
. पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

. नाले में कूड़ा-कचरा न फेंकने के जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के साथ सटी रचोली पंचायत में प्रतिनिधियों ने खुले में कूड़ा-कचरा ठिकाने वाले लोगों को कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पंचायत प्रधान वीना नेगी और उपप्रधान ज्योति लाल की अगुवाई में मंदिर, स्कूल और आसपास के घरों के मालिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी मकान मालिकों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने घरों में रहने वाले किरायेदारों को नाले में कूड़ा-कचरा न फेंकने के लिए सख्त निर्देश दें। साथ ही घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील भी की गई। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। वहीं, पंचायत ने निर्देश जारी किए हैं कि नाले में कूड़ा न डालें। खुले में कूड़ा फेंकना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जागरूकता अभियान में महिला मंडल अध्यक्ष किरण, एसएमसी अध्यक्ष रोशन लाल, बिरमा देवी, बबली देवी और सुनीता देवी सहित अन्य महिला सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article