{"_id":"6a1ae5a6d4dfd0f3ca0244dd","slug":"panchayat-election-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-161344-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग उपमंडल में 82.67 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग उपमंडल में 82.67 फीसदी मतदान
विज्ञापन
बगैन पंचायत में सर्वाधिक 90.23 फीसदी मतदान दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में पंचायती राज चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कुल 82.67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 21,572 मतदाताओं में से 17,833 ने वोट डाले। मतदान में 9,003 पुरुष और 8,830 महिला मतदाताओं ने भाग लिया। यह चुनाव उपमंडल की 21 पंचायतों में शनिवार को संपन्न हुए। डमयाना स्थित बगैन पंचायत में सर्वाधिक 90.23 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। पडगया में 88.01 फीसदी और मखड़ोल में 88.02 फीसदी वोट पड़े। केलवी में 87.05 फीसदी, देहना में 86.94 फीसदी और टिक्कर-चरैण में 86.99 फीसदी मतदान हुआ। महोग में 86.86 फीसदी और धरेच में 86.61 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। सरीवन में 87.16 फीसदी और धगाली में 87.47 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम मतदान देवरीघाट में 56.87 फीसदी और क्यार में 64.24 फीसदी रहा।