फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Panchayat elected unanimously in Nesang, Asha Kumari became the head

Rampur Bushahar News: नेसंग में सर्वसम्मति से चुनी पंचायत, आशा कुमारी बनीं प्रधान

Tue, 12 May 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेसंग के ग्रामवासियों ने लंबे विचार-विमर्श और उहापोह के बाद नेसंग पंचायत का सर्वसम्मति से चयन कर लिया है। इस निर्णय के साथ ही पिछले कुछ समय से गांव में छाई अनिश्चितता और शंका के बादल छंट गए हैं। सर्वसम्मति से आशा कुमारी को प्रधान चुना गया। मदन सिंह को उपप्रधान बनाया गया है। इनके अलावा ललित कुमार, सचिन कुमार, राम कुमारी, सुनील कुमारी और चंद्र कुमारी को वार्ड सदस्य चुना गया है। ग्रामीणों ने आपसी सूझबूझ और एकता का परिचय दिया। गांव के लोगों का मानना है कि इस कदम से न केवल चुनावी कड़वाहट खत्म होगी, बल्कि गांव प्रगति की राह पर तेजी से अग्रसर होगा। ग्राम विकास कमेटी नेसंग और सर्वसम्मति कमेटी ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए भाजपा व कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों सहित समस्त ग्रामीणों का विशेष आभार जताया है। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि राजनीति से ऊपर उठकर गांव के विकास के लिए एकजुट होना एक सराहनीय कदम है। नेसंग गांव के वरिष्ठ नागरिक जीत राम नेगी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article