फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pallavi Thakur, Sakshi Verma and Abhay Kashyap elected as presidents of the Sahitya Parishad

Rampur Bushahar News: पल्लवी ठाकुर, साक्षी वर्मा और अभय कश्यप चुने साहित्य परिषद के अध्यक्ष

Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति के बौद्धिक, नैतिक और सांस्कृतिक विकास का सशक्त माध्यम है साहित्य : डॉ. दायक ठाकुर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में वीरवार को विद्यार्थियों की साहित्यिक अभिरुचियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साहित्य परिषद का गठन किया गया। इसमें अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत विभाग से पल्लवी ठाकुर, साक्षी वर्मा और अभय कश्यप को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


भूमिका धीमान, पंकज, अनुज, गौरव शर्मा, तनिश शर्मा, शीतल गोस्वामी और श्रुति कौशल को सदस्य नियुक्त किया गया। परिषद के गठन के लिए आयोजित बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य व्यक्ति के बौद्धिक, नैतिक और सांस्कृतिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को परिषद की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। साहित्य परिषद की संरक्षक डॉ. संगीता नेगी ने कहा कि नवगठित साहित्य परिषद वर्ष भर साहित्यिक गतिविधियों जैसे कविता पाठ, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कहानी लेखन, पुस्तक समीक्षा, साहित्यिक गोष्ठियों और रचनात्मक लेखन कार्यशालाओं का आयोजन करेगी। उन्होंने कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि साहित्य परिषद विद्यार्थियों में भाषा कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता और सृजनात्मक सोच के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परिषद के गठन पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. निर्मल सिंह, प्रो. भुवनेश्वर और रोहित कटोच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed