Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Paljara-Ginchha-Pei road will be rejuvenated with an investment of Rs 11.36 crore

Rampur Bushahar News: पलजारा-गिंच्छा-पेई सड़क का 11.36 करोड़ से होगा कायाकल्प

Fri, 06 Mar 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत बजट स्वीकृत, बाहली पंचायत के किसानों-बागवानों को फसलें मंडी पहुंचाना होगा आसान
विज्ञापन


दशकों से बेहतर सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर के सीमांत क्षेत्र बाहली पंचायत के ग्रामीणों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। किसानों-बागवानों को नकदी फसलें मंडी तक पहुंचाने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। जल्द ही पलजारा-गिंच्छा-पेई सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत 11.36 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है। विभाग की ओर से 8 किलोमीटर सड़क को चकाचक किया जाएगा। रामपुर और रोहड़ू की सीमा पर बसी बाहली पंचायत के पलजारा, गिंच्छा और पेई गांव के ग्रामीण कई दशक से सड़क सुविधा की आस लगाए हुए थे। करीब पांच वर्ष पूर्व इन गांवों को जोड़ने के लिए सड़क तो बनी, लेकिन सड़क की हालत कई वर्ष तक खस्ता बनी रही। क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी का मुख्य जरिया सेब उत्पादन है और क्षेत्र में हर वर्ष सेब की करीब 35 हजार पेटियों का उत्पादन होता है। खस्ताहाल सड़क के कारण हर वर्ष क्षेत्र के बागवानों को सेब की फसल मंडी तक पहुंचाना चुनौतियों भरा बना रहता है, लेकिन अब जल्द ही राहत मिलेगी। अब का सुधार किया जाएगा। इसमें सड़क का चौड़ीकरण, सुरक्षा दीवार, मेटलिंग और टारिंग का कार्य किया जाएगा।



पीएमजीएसवाई चरण-4 बैच वन के तहत पलजारा-गिंच्छा-पेई सड़क का 11.36 करोड़ रुपये से सुधार किया जाएगा। योजना के तहत करीब 8 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। विभाग टेंडर की औपचारिकताओं को पूरा कर रहा है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। -- अंकुश जम्वाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article