{"_id":"6a95704284fd1c44390a0022","slug":"padam-school-takes-first-place-in-dance-dansa-secures-second-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-168553-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नृत्य में पदम स्कूल प्रथम, डंसा दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नृत्य में पदम स्कूल प्रथम, डंसा दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
डंसा में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता रामपुर स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन।
डंसा स्कूल में अंडर 14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
वॉलीबाल में दत्तनगर स्कूल बना विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 39 स्कूलों के 405 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में पंचायत प्रधान पदमा कुमारी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। नृत्य प्रतियोगिता में पदम स्कूल रामपुर प्रथम और डंसा स्कूल द्वितीय रहा। कबड्डी में पदम स्कूल प्रथम और दत्तनगर स्कूल द्वितीय रहा। समूह गान में पदम स्कूल ने प्रथम और डंसा स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
शतरंज में लालसा स्कूल प्रथम और डंसा स्कूल द्वितीय रहा। बैडमिंटन में निरथ स्कूल ने पहला और आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकांकी नाटक, एकल गान और खो-खो प्रतियोगिताओं में पदम स्कूल रामपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में दत्तनगर स्कूल प्रथम रहा।
विज्ञापन
मुख्यातिथि पदमा कुमारी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा तनाव कम करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी सहायक हैं।