फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Padam Chhatra School Rampur becomes CBSE school

Rampur Bushahar News: पदम छात्र स्कूल रामपुर बना सीबीएसई स्कूल

Wed, 10 Dec 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Padam Chhatra School Rampur becomes CBSE school
सीबीएसई बोर्ड के अधीन होगा रामपुर का पदम छात्र स्कूल। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सीबीएसई पैटर्न पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन


अधिसूचना जारी होने से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में अगले शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। छात्र स्कूल को प्रदेश सरकार ने सीबीएसई स्कूल घोषित कर दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने बताया कि रामपुर बुशहर के ऐतिहासिक विद्यालय को प्रदेश सरकार ने सीबीएसई स्कूल घोषित किया है। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय को सीबीएसई स्कूल घोषित करने पर विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावक, समस्त शिक्षक और कर्मचारी उत्साहित हैं। अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न के अनुसार छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा और सुनियोजित तरीके से शिक्षा प्रदान की जाएगी। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी विद्यालय को सीबीएसई स्कूल घोषित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का विद्यालय को सीबीएसई विद्यालय बनाने के लिए आभार प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों सहित अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी स्कूल प्रबंधन समिति सदैव तत्पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed