फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Overloaded vehicle, Shimla-Rohru road accident, 16 injured

Rampur Bushahar News: ओवरलोड जीप ने ओवरटेक करते खोया नियंत्रण, खाई में गिरने से बची, 16 लोग घायल

Thu, 25 Jul 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicle, Shimla-Rohru road accident, 16 injured
​शिमला रोहडू मार्ग पर दोची के समीप सड़क पर पलटी टैंपो ट्रेक्स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। दोची के समीप यात्रियों से ओवरलोड जीप के पलटने से 16 लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय चालक के नियंत्रण खो जाने से हुआ। गनीमत रही कि जीप सड़क पर तीन-चार पलटे लिए और खाई में गिर जाने से बच गई और यात्रियों की जान पर से खतरा टल गया।
जानकारी के अनुसार, वीरवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे शिमला-हाटकोटी मार्ग पर दोची के पास यह दुर्घटना हुई। शिमला से रोहड़ू आ रही जीप में चालक समेत 16 लोग सवार थे। इस वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। वहीं रफ्तार में भी तेज थी। दोची के पास चालक ने तेज रफ्तार में एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे सवारियों से भरी तेज रफ्तार जीप ने सड़क पर तीन-चार पलटे लिए। गनीमत रही कि जीप गहरी खाई में गिरने से बच गई और सवारियों की जान बच गई। चालक की इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान स्थानीय लोग सहायता के लिए आगे आए और सभी लोगों को वाहन से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में सभी यात्रियों को चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों ने दो एंबुलेंस के जरिये सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। यहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। सिविल अस्पताल रोहड़ू में मेडिसन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. नरेश मेटान ने बताया कि दोची के पास वाहन हादसे में घायल 16 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं। कुछ लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। कुछ अभी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

हादसे में घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में वाहन के ओवरलोड और तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय चालक के नियंत्रण खोने से हादसे की आशंका है। -रविंंद्र नेगी, रोहड़ू डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल सभी 16 लोगों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन शिमला जुब्बल मार्ग पर रोहड़ू की ओर जा रहा था। -गुरमीत सिंह नेगी, तहसीलदार जुब्बल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article