{"_id":"6acf8c5f8007987ebb0a4465","slug":"outstanding-performance-by-kumarsain-school-students-at-the-district-level-childrens-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-172427-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय बाल मेले में कुमारसैन स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय बाल मेले में कुमारसैन स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
जिला स्तरीय बाल मेले में अव्वल आने वाले कुमारसैन स्कूल के मेधावी को पुरस्कृत करते हुए। स्रोत :
साइंस प्रोजेक्ट में एरिक ठाकुर प्रथम, एकल गीत में गुंजन द्वितीय और सृष्टि तृतीय
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
जिला स्तरीय बाल मेला उत्सव में पीएमश्री जेबीएलके राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय कुमारसैन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साइंस प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में एरिक ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एकल गीत प्रतियोगिता में गुंजन ने द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और मेहनत का परिचय दिया। विज्ञान परियोजना में प्रथम स्थान हासिल कर एरिक ठाकुर ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की क्षमता का प्रदर्शन किया। वहीं, गुंजन और सृष्टि ने गायन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार सलोतरा और उपप्रधानाचार्य इंदु शेखर शर्मा सहित समस्त अध्यापक एवं प्राध्यापक वर्ग ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।