फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Outstanding performance by Kumarsain school students at the district-level children's fair

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय बाल मेले में कुमारसैन स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Wed, 14 Oct 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Outstanding performance by Kumarsain school students at the district-level children's fair
जिला स्तरीय बाल मेले में अव्वल आने वाले कुमारसैन स्कूल के मेधावी को पुरस्कृत करते हुए। स्रोत :
साइंस प्रोजेक्ट में एरिक ठाकुर प्रथम, एकल गीत में गुंजन द्वितीय और सृष्टि तृतीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
जिला स्तरीय बाल मेला उत्सव में पीएमश्री जेबीएलके राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय कुमारसैन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साइंस प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में एरिक ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एकल गीत प्रतियोगिता में गुंजन ने द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और मेहनत का परिचय दिया। विज्ञान परियोजना में प्रथम स्थान हासिल कर एरिक ठाकुर ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की क्षमता का प्रदर्शन किया। वहीं, गुंजन और सृष्टि ने गायन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार सलोतरा और उपप्रधानाचार्य इंदु शेखर शर्मा सहित समस्त अध्यापक एवं प्राध्यापक वर्ग ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed