फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   opium plants planted in apple orchard destroyed

Rampur Bushahar News: सेब के बगीचे में लगाए अफीम के 350 पौधे किए नष्ट

Mon, 18 May 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
देहा पुलिस ने झोला गांव में की कार्रवाई, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। देहा के झोला गांव में पुलिस ने सेब के बगीचे से अवैध रूप से उगाए अफीम के 350 पौधे बरामद कर नष्ट किए। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना देहा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम 16 मई को गांव झोला क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झोला गांव निवासी महेंद्र ने अपने सेब के बगीचे में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां महेंद्र की माता श्यामा मौजूद पाई गईं। उनकी उपस्थिति और स्वतंत्र गवाहों के समक्ष घर से करीब 50 मीटर नीचे स्थित सेब के बगीचे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सेब के पौधों के बीच बड़ी संख्या में अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस की ओर से गिनती करने पर कुल 350 अफीम के पौधे बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस संबंधित भूमि के मालिकाना रिकॉर्ड भी जुटा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed