फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   operation

सिविल अस्पताल ठियोग में 8 माह बाद आंखों के ऑपरेशन शुरू

Tue, 15 Dec 2020 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के ठियोग में आंखों में काला मोतिया के मरीजों का आंकड़ा बहुत ज्यादा है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोहिल ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लंबे अंतराल के बाद अब सिविल अस्पताल ठियोग में आंखों के ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। बीते कुछ दिनों में डॉ. सोहिल ने 20 से ज्यादा ऑपरेशन किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फरवरी माह के बाद अभी तक अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन नहीं हुए थे। डॉ. सोहिल ने बताया कि पिछले काफी समय से अस्पताल में आने वाले मरीजों में ठियोग क्षेत्र में काला मोतिया के मरीजों की संख्या बहुत अधिक है, जिस बात को लेकर वह गहनता से अध्ययन कर रहे हैं। डॉ. सोहिल ने 28 जुलाई को सिविल अस्पताल ज्वाइन कर लिया था लेकिन कोविड के चलते किसी भी तरह के ऑपरेशन नही हो रहे थे। ऐसे में लोग शिमला आईजीएमसी जाने से कतरा रहे थे लेकिन सिविल अस्पताल ठियोग में आंखों के ऑपरेशन शुरू होने से क्षेत्र की जनता को राहत मिली है।
विज्ञापन

डॉ. सोहिल ने बताया कि 40 की उम्र के बाद आंखों की रोशनी कम हो जाती है। पहले सफेद मोतिया के लक्षण आते हैं और समय से इलाज न करवाने पर कई मर्तबा आंखों की रोशनी चली जाती है। इसके अलावा रंगीन रंगों को देखना व रात में गाड़ी चलाते हुए अगर सामने से आ रही गाड़ी की लाइट अधिक परेशान करे तो अपने इलाज के लिए समय से अस्पताल का रुख करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed