{"_id":"6858057d2c74270076044901","slug":"open-invitation-to-dengue-in-rampur-health-department-and-city-council-remain-unaware-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-137731-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में डेंगू को खुला निमंत्रण, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद बने अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में डेंगू को खुला निमंत्रण, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद बने अंजान
विज्ञापन
रामपुर मुख्य बाजार में डेंगू को निमंत्रण दे रही खुले में रखी टंकियां। संवाद
बीते वर्ष क्षेत्र में डेंगू के 1500 से अधिक मामले आए थे सामने, फिर भी नहीं लिया सबक
रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के नहीं हुए पुख्ता प्रबंध
मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर डेंगू का लारवा पनपने का बना खतरा
डीएवी स्कूल के साथ खुले में रखी टंकियां दे रही डेंगू को निमंत्रण
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। सतलुज नदी के साथ सटे रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू को खुला निमंत्रण दिया जा रहा है। पिछले साल डेंगू ने रामपुर में कहर बरपाया था। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और शहर के लोग डेंगू को लेकर अब तक अंजान बने हुए हैं। मुख्य बाजार सहित नगर परिषद के विभिन्न वार्डों और साथ सटी कुल्लू जिले की दो पंचायतों में डेंगू के लारवा पनपने का खतरा बना हुआ है। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। बारिश का साफ पानी यदि खुले में जमा होता है, तो उसमें डेंगू पनपने के अधिक आसार बने रहते हैं। पिछले साल रामपुर शहर में 1500 से अधिक डेंगू के मरीज अस्पताल पहुंचे थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो जहां एक बार डेंगू का मच्छर पैदा होता है, तो उस क्षेत्र में फिर यह मच्छर हर वर्ष अपना कहर बरपाता है। बीते वर्ष डीएवी स्कूल के पास प्लास्टिक की टंकियों में डेंगू का लारवा पाया गया था। शिमला से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी शहर के कई स्थानों पर डेंगू का लारवा पाया था।
इस वर्ष भी डीएवी स्कूल के साथ टंकियां बिना ढक्कन रखी गई हैं। इसके अलावा भी कई अन्य स्थानों पर डेंगू का लारवा पनपने का खतरा बना हुआ है। बात करें डेंगू से निपटने की तो न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही नगर परिषद इसको लेकर अब तक कोई पहल कर पाया है। हालांकि, बढ़ती गर्मी के साथ मच्छर पनपने के अधिक आसार बने हुए हैं। इससे निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। बीते वर्ष भी डेंगू के मामले जब चरम पर पहुंचे, तो नगर परिषद ने आनन-फानन में फॉगिंग जैसी विभिन्न तरकीबें अपनाईं, लेकिन डेंगू की चपेट में एसडीएम, एमओ सहित कई अधिकारी और हजारों लोग आ गए थे। इस वर्ष अभी तक डेंगू से निपटने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए हैं। इसके अलावा न खुले में जमा हो रहे पानी की निकासी का प्रबंध किए गए हैं। ऐसे में यदि शहर में डेंगू की दस्तक हुई, तो उस पर नियंत्रण पाने में स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।
नगर परिषद के साथ होगी बैठक
स्वास्थ्य विभाग रामपुर के बीएमओ डॉ. आरके नेगी ने बताया कि उन्होंने भी बीते समय में शहर का जायजा लिया और पाया कि कई स्थानों पर डेंगू का मच्छर पनपने का खतरा बना हुआ है। डेंगू से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद के साथ जल्द बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने शहर के व्यापारियों को भी खुले में साफ पानी जमा न होने देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
किए जाएंगे पुख्ता इंतजाम
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि डेंगू से बचाव को लेकर शहर के व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। डेंगू से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।