{"_id":"5f1478908ebc3e9fb64dfe30","slug":"opd-rampur-hp-news-sml3389051147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से महिला मंडल भवन में चलेगी दलाश अस्पताल की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से महिला मंडल भवन में चलेगी दलाश अस्पताल की ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश(कुल्लू)। आनी उपमंडल के दलाश अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाने के बाद अस्पताल में ओपीडी बंद हो गई थी। क्षेत्र की दस पंचायतों के लोगों को अस्पताल जाने से डर लग रहा था, जिसके बाद प्रशासन ने अब महिला मंडल भवन में ओपीडी लगाने का निर्णय लिया है। अब मरीजों को महिला मंडल भवन में उपचार मिलेगा।
गौर हो कि दलाश क्षेत्र के 30 बेड के अस्पताल को विभाग द्वारा कोविड केयर सेंटर बनाया है। विभाग अब दलाश महिला मंडल भवन में ओपीडी लगाएगा। अस्पताल में इन दिनों कोरोना के मरीज हैं, जिस कारण क्षेत्र की जनता अस्पताल में इलाज करवाने से डर रही है। ओपीडी में मरीज न आने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दलाश महिला मंडल भवन में ओपीडी लगाने का निर्णय लिया है। सोमवार से नियमित रूप से यहां ओपीडी लगेगी। गौर हो कि 17 जुलाई को आनी उपमंडल में कोरोना के पांच पॉजिटिव केस आए थे, जिन्हें दलाश अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। इस समय दलाश अस्पताल में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। स्थानीय जनता की परेशानी को शनिवार को प्रमुखता से उठाया गया। दलाश अस्पताल प्रभारी डॉ. ऊषा ठाकुर ने बताया कि सोमवार से महिला मंडल भवन दलाश में ओपीडी लगाई जाएगी।