फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one youngster arrested with chitta

टापरी में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
one youngster arrested with chitta
one youngster arrested with chitta
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने टापरी के पास उरनी गांव के स्थानीय व्यक्ति को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम (एसआईयू) विशेष अन्वेषण इकाई किन्नौर के प्रभारी शिवदेव जोगटा की अगुवाई में मुख्य आरक्षी प्रवीण, आरक्षी विशाल और आरक्षी मेहर चंद की टीम ने टापरी में नाका लगाया था। पुलिस को सूचना मिली कि टापरी के नजदीक एक स्थानीय रिहायशी मकान से नशे की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही टीम ने स्थानीय व्यक्ति के घर पर दो जिम्मेवार जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दबिश दी। इस दौरान उरनी के स्थानीय युवक के रिहायशी कमरे से 25 पुड़ी हेरोइन बरामद की गई। यह करीब पांच ग्राम बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में पहली बार हेरोइन यानी ब्राउन शुगर का मामला पकड़ा है। इससे साफ जाहिर है कि अब जिला चिट्टे और ब्राउन शुगर जैसे नशे से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि यह ही गंभीर विषय है। उन्होंने जिले के लोगों से आह्वान किया कि सबके सहयोग से किन्नौर को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed