फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One month has passed, there is no one to feel the pulse of the patients

Rampur Bushahar News: एक माह बीता, मरीजों की नब्ज टटोलने वाला कोई नहीं

Tue, 25 Apr 2023 09:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। सांगला तहसील के उप स्वास्थ्य केंद्र शौंग में बीते एक माह से ताला लटका हुआ है। रिक्त पद के चलते अब यहां पर मरीजों की नब्ज टटोलने वाला कोई नहीं है। ऐसे में छोटी सी बीमारी के उपचार के लिए भी ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शौंग पंचायत प्रधान राम प्यारी नेगी, उपप्रधान गंगा सिंह नेगी, महिला मंडल अध्यक्षा सुमित्रा देवी, वार्ड सदस्य इंद्रमणी नेगी, कांता देवी नेगी और शक्ति कुमार नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र शौंग में ताला लटकने से हजारों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शौंग पंचायत के हजारों लोगों को प्राथमिक उपचार की सुविधा तक नहीं मिल रही है। उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारी न होने के कारण मरीजों को शौंग से सांगला 20 किलोमीटर, रिकांगपिओ 60 किलोमीटर और रामपुर 100 किलोमीटर दूर छोटी सी बीमारी के उपचार के लिए पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को उपचार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द रिक्त पद को भरने की मांग उठाई है ताकि दुर्गम क्षेत्र के मरीजों को उपचार की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही रिक्त पद को भरा जाएगा।
डॉ. वेंकट नेगी, बीएमओ सांगला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed