{"_id":"64528dcd0378cead530d9734","slug":"one-foot-fresh-snow-on-chanshal-valley-traffic-closed-on-dodra-kwar-road-rampur-hp-news-c-19-1-141179-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चांशल घाटी पर एक फुट ताजा हिमपात, डोडरा क्वार सड़क पर यातायात बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चांशल घाटी पर एक फुट ताजा हिमपात, डोडरा क्वार सड़क पर यातायात बंद
विज्ञापन
रोहड़ू। चांशल घाटी पर करीब एक फुट ताजा हिमपात होने से डोडरा क्वार सड़क छोटे वाहनों के लिए फिर बंद हो गई है। हिमपात के बाद दोनों ओर कई वाहन फंसे हुए हैं। दोपहर बाद मौसम खुलने पर लोक निर्माण विभाग की मशीनें सड़क को बहाल करने में जुट गई है।
मंगलवार से ही चोटियों पर रुक-रुक कर हिमपात का क्रम जारी रहा। सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पहले ही मशीनें तैनात कर दी हैं। बुधवार दोपहर को मौसम खुलने के बाद डोडरा क्वार के लोगों को फिर दो दिन सड़क बहाल होने का इंतजार करना पड़ सकता है। उससे पहले इस क्षेत्र की छह पंचायतों के लोग सर्दियों में अधिक समय पर सड़क बंद होने के बाद वाया नेटवाड़ सड़क तक पहुंचते हैं।
कब-कब बंद हुई सड़क
डोडरा क्वार सड़क पिछले साल दिसंबर में वाहनों के लिए बंद हो चुकी थी। उसके बाद 12 मार्च को पहली बार विभाग ने छोटे वाहनों के लिए इस सड़क को बहाल किया। 16 मार्च को फिर हिमपात के बाद सड़क बंद हो गई थी। उसके बाद 28 मार्च को फिर इस सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोला गया। मौसम खराब होने के बाद एक मार्च को फिर हिमपात से 1 मार्च को सड़क बंद हो गई थी। 8 अप्रैल को फिर वाहनों के लिए इस सड़क को बहाल किया गया है। उसके बाद 20 अप्रैल को सड़क बंद हो गई थी। अब फिर खराब मौसम के कारण चांशल घाटी तक ताजा हिमपात के बाद डोडरा क्वार सड़क वाहनों के लिए बंद हो गई है।
विज्ञापन
डोडरा क्वार सड़क को खोलने के लिए मशीनें तैनात कर दी गई है। सड़क पर चांशल घाटी के दोनों ओर कुछ वाहन फंसे हुए हैं। सड़क पर फंसे वाहनों को शीघ्र निकाला जाएगा। घाटी पर करीब एक फुट ताजा हिमपात हुआ है।
नरेंद्र सिंह नायक, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग