{"_id":"616c48836da6ec337e3ffff6","slug":"one-died-in-truck-accident-news-juiry-badhal-rampur-hp-news-sml387504070","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यूरी के नैणी में खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यूरी के नैणी में खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत बधाल पंचायत के नैणी गांव में शनिवार देर रात एक ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है ट्रक चालक किन्नौर सेब लेने के लिए जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को एक ट्रक मंडी से किन्नौर सेब लेने के लिए जा रहा था। इसी बीच रात करीब एक बजे ज्यूरी से करीब तीन किलोमीटर आगे नैणी गांव के साथ ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस चौकी ज्यूरी को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ज्यूरी से आईओ मनोज कुमार सहित पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को घटनास्थल से बाहर निकाला। हादसे में ट्रक चालक मनमोहन (36) गांव ककनो, तहसील करसोग, जिला मंडी की मौके पर ही मौत गई थी। पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी ज्यूरी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि ट्रक हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।