फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one died in truck accident near tecklech rampur

तकलेच में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Sun, 12 Sep 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
one died in truck accident near tecklech rampur
तकलेच में शनिवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले तकलेच में शनिवार रात एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी तकलेच से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को एक ट्रक संख्या एचपी 62ए 193 दाड़लाघाट से सीमेंट लेकर तकलेच की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रक तकलेच के साथ लगते कुबन के पास पहुंचा तो चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक सड़क से नीचे जा लुढ़क गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल से चालक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तकलेच अस्पताल पहुंचाया है। चालक की पहचान नीतिन वर्मा (29) पुत्र हेमराज, गांव कंडा, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed