{"_id":"67b0918d4f03f7093006800d","slug":"one-died-in-road-accident-rampur-hp-news-r-19-1-sml1012-487318-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तत्तापानी के पास खाई में गिरी कार, शिमला निवासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तत्तापानी के पास खाई में गिरी कार, शिमला निवासी की मौत
विज्ञापन
पांगणा से शिमला जा रहा था चालक, देर रात हादसासंवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। करसोग-शिमला मार्ग पर जरोड़ (माहोटा) के पास शुक्रवार देर रात एक कार 450 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में शिमला जिले के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कार सवार पांगणा से शिमला की ओर जा रहा था।
तत्तापानी से करीब आठ किलोमीटर पीछे जरोड़ (माहोटा) नामक स्थान के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 450 मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार सवार दीनानाथ (45) निवासी गांव दगयाना डाकघर अखरोह तहसील सदर शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीनानाथ किसी निजी कार्य से पांगणा आया था। शाम को वापस शिमला जा रहा था कि रास्ते में गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तत्तापानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक चिकित्सालय सुन्नी ले जाया गया। उधर, थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि जांच जारी है।