{"_id":"6597feff77e1ad1aab01d786","slug":"one-died-in-road-accident-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10597-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बागीपुल में कार दुर्घटनाग्रस्त, व्यक्ति की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बागीपुल में कार दुर्घटनाग्रस्त, व्यक्ति की मौत, एक घायल
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल का खनेरी अस्पताल में चल रहा उपचार
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल के बागीपुल में गत वीरवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना निरमंड से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार रात को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल के समीप एक कार 800 नंबर एचपी 34-8260 दुर्घनाग्रस्त हो गई। गाड़ी मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर नीचे स्कूल की सड़क पर जा गिरी। कार सवार दो लोगों को निजी वाहन में सिविल अस्पताल निरमंड ले जा रहे थे तो एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बलदेव पुत्र डोला राम गांव देव पांगड़ा डाकघर पोशना तहसील निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई है। घायल प्रीतम पुत्र जटु राम गांव शलाट डाकघर शमानी तहसील निरमंड जिला कुल्लू का निवासी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने पुष्टि की है।