{"_id":"60ec7e4e8ebc3eccca2e50d0","slug":"one-died-in-car-accident-near-chakali-two-injured-rampur-hp-news-sml3766906163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के चाकली में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के चाकली में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस चौकी तकलेच के तहत देवठी पंचायत में सोमवार सुबह एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 2:30 बजे देवठी के चाकली में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। तकलेच पुलिस को स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक और घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई हो गई।
मृतक की पहचान विजय चौहान (24) पुत्र बलवीर सिंह, गांव लटेला, डाकघर देवठी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के तौर पर हुई। इसके अलावा घायलों में धर्मेंद्र और हितेश कुमार निवासी गांव लटेला, डाकघर देवठी, तहसील रामपुर, जिला शिमला शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि देवठी में कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बरसात के मौसम में संभल कर वाहन चलाने की अपील की है।