{"_id":"6380f819b1bd8d6e1a14e236","slug":"one-died-in-accident-rampur-hp-news-sml4289440154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खगना खड्ड में गिरी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खगना खड्ड में गिरी कार, युवक की मौत
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
चौपाल नेरवा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
- फोटो : RAMPUR-HP
Link Copied
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर चौपाल-नेरवा मार्ग पर शिटना में शुक्रवार शाम एक कार खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ। कार एचपी 08ए-3078 चौपाल से नेरवा की ओर जा रही थी। शिटना में सड़क से सौ फीट नीचे खगना खड्ड में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को व्यक्ति को खाई से निकाला। उसे सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान राजेंद्र ( 28) पुत्र श्याम सिंह, ग्राम मिंडा, डाकघर भराणु, तहसील नेरवा जिला शिमला के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने पुष्टि की है। तहसीलदार रेखा शर्मा ने कहा कि परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।