{"_id":"60ed99a98ebc3eec6f3206af","slug":"one-died-due-to-fall-in-matiyana-nani-dhank-rampur-hp-news-sml3767306166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतियाना के ननी ढांक में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतियाना के ननी ढांक में गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के तहत मतियाना के ननी ढांक में सोमवार रात एक युवक की गिरकर मौत हो गई है। मंगलवार को युवक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद 500 फीट गहरी खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात मतियाना के ननी ढांक के के समीप 28 वर्षीय युवक अपने पिता के साथ शिलारू की ओर जा रहे थे। ननी ढांक के पास बेटे ने पिता से कहा कि मैं शौच करके आता हूं। इसके बाद पिता जब कुछ आगे पहुंचे, मगर दूर-दूर तक बेटा कहीं दिखाई नहीं दिया।
इसके बाद पिता ने अपने जानने वाले लोगों को मौके पर बुलाया। रात के समय बारिश होने से युवक को तलाश करने में काफी दिक्कतें आई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन
इस दौरान ननी ढांक के समीप गडेडल में उतरना पुलिस के लिए भी चुनौति से कम नहीं था। मंगलवार को पुलिस जवानों के अलावा दमकल विभाग के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और दोपहर करीब 1 बजे सड़क से करीब 500 फीट नीचे युवक का शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान तारकेश्वर (28) पुत्र शंकर, गांव सुपोली, जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
एडीएसपी ठियोग कुलबिंदर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ननी ढांक में गिरने से युवक की मौत हो गई है। यह युवक मतियाना में ठेकेदारी का काम करता था। सोमवार रात में पिता-पुत्र दोनों पैदल जा रहे थे। इसमें बेटा हादसे का शिकार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है।