फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one arrested with chitta at chirgoan

52.12 ग्राम चिटटे के साथ रोहडू पुलिस ने चिड़गांव से दबोचा मुख्य सरगना

Sat, 05 Feb 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
one arrested with chitta at chirgoan
one arrested with chitta at chirgoan
रोहडू। क्षेत्र में लगातार फैल रहे चिट्टे के कारोबार को रोकने के लिए चलाए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रोहडू़ पुलिस की टीम ने चिड़गांव में मुख्य सरगना के ठिकाने में छापा मारकर करीब 52.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अवैध नशे के कारोबार में संलिप्तता में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि चिड़गांव में चिट्टे का मुख्य सरगना लंबे समय से कारोबार में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने आरोपी के ठिकाने पर अपर भौंडा में दबिश दी। पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी विजेंद्र के कब्जे से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की गई है। आरोपी इससे पहले भी एक बार पांच ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पहले दो फरवरी को पुलिस की टीम ने पांच ग्राम चिट्टे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले पुलिस की टीम ने सरस्वती नगर के चंद्रपूर में बाप-बेटे को 50 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। बीते कुछ दिनों से पुलिस की सक्रियता के बाद नशे के इस कारोबार को रोकने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते कई महीने से रोहडू़ उपमंडल क्षेत्र में चिट्टे कर अवैध धंधा खूब फूल-फल रहा था। यहां तक कि कई अभिभावक बच्चों में नशे की लत से परेशान हो चुके हैं। अब पुलिस की सक्रियता से लोगों को राहत की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया चिड़गांव बाजार के समीप अपर भौंडा से गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ चल रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि खासकर पंचायतीराज संस्थाओं में चुने गए प्रतिनिधि और आम लोग नशे के अवैध कारोबार करने वाले की पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा पुलिस सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed