{"_id":"63da7b7759ce585c59760900","slug":"one-arrested-with-charas-in-jhakari-rampur-hp-news-c-19-1-46663-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सनारसा में 70.24 ग्राम चरस से एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सनारसा में 70.24 ग्राम चरस से एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत सनारसा गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को 70.24 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस का दल मंगलवार शाम को सनारसा गांव में गश्त कर रहा था। इस दौरान शाम करीब 5:50 बजे पुलिस को देख एक व्यक्ति घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान व्यक्ति से 70.24 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान केवल राम निवासी गांव बसाहरा, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।